ईकाई - 1 - जनसंचार माध्यम और लेखन के अन्य - प्रश्नोत्तर (Unit - 1 - Jan Sanchaar maadhyam or lekhan ke anya Questions And Answer)

 ईकाई - 1 - जनसंचार माध्यम और लेखन के अन्य - प्रश्नोत्तर (Unit - 1 - Jan Sanchaar maadhyam or lekhan ke anya Questions And Answer)    

                                    

प्रश्न 1 भारत का पहला समाचारवाचक किसे माना जाता है?
उत्तर देवर्षि नारद।

 

 प्रश्न 2 भारत में जनसंचार का इतिहास किस काल में मिल सकता है?
उत्तर पौराणिक काल में।

 

 प्रश्न 3 प्राचीन काल में संदेश किस तरह दिए जाते थे?
उत्तर शिलालेखों पर लेख अंकित करके।

 

 प्रश्न 4 भारतीय संचार के लोक माध्यम बताइए।
उत्तर भीमवेटका के गुफाचित्र, कठपुतली, लोकनाटक आदि।

 

 प्रश्न 5 लोकनाटकों के प्रकार बताइए।
उत्तर कथावाचन, बाउल, सांग, रागनी, तमाशा, लावनी, नौटंकी, जात्रा, गंगा-गौरी, यक्षगान।

 

 प्रश्न 6 जनसंचार के आधुनिक माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर रेडियो, टी.वी. समाचार-पत्र, सिनेमा इंटरनेट आदि।

 

 

 

समाचार-पत्र-पत्रिकाएँ


प्रश्न 7 जनसंचार में प्रिंट मीडिया का क्या महत्व है?
उत्तर जनसंचार की सबसे मजबूत कड़ी प्रिंट मीड़िया है। यह माध्यम वाणी को शब्दों के रूप में रिकार्ड करता है जो स्थायी होते हैं।

 

प्रश्न 8 पत्रकारिता के पहलुओं के बारे में बताइए।
उत्तर पत्रकारिता के तीन पहलू हैं-पहला-समाचारों को संकलित करना, दूसरा उन्हें संपादित कर छपने लायक बनाना तथा तीसरा उसे पत्र या पत्रिका के रूप में छापकर पाटक तक पहुँचाना।

 

 प्रश्न 9 भारत में छपने वाला पहला अखबार कौन-सा था?
उत्तर बंगाल गजट ( 1780)

 

 प्रश्न 10 हिदी का पहला साप्ताहिक-पत्र कौन-सा था?
उत्तर पं० जुगल किशोर शुक्ल द्वारा संपादित उदत मातंट्ट (1876-80)

  प्रश्न 11 हिंदी भाषा के प्रारंभिक दौर में किन विद्वानों ने योगदान दिया।
उत्तर भारतेंदु हरिश्चंद्र, महात्मा गाँधी, तिलक. मदनमोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, रामवृक्ष बेनीपुरी तथा बालमुकुंद गुप्त आदि।

 

 प्रश्न 12 स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान छपने वाले प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं के नाम बताइए।
उत्तर केसरी, हिंदुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि।

 

 प्रश्न 13 भारत की आजादी से पूर्व पत्रकारिता का क्या लक्ष्य था?
उत्तर स्वाधीनता  कीं प्राप्ति।

 

 प्रश्न 14 आजादी के बाद पत्रकारिता के चरित्र में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर पत्रकारिता विशुद्ध व्यवसाय बन गया।

 

प्रश्न 15 आजादी के बाद के प्रमुख पत्रकारों के नाम बताइए।
उत्तर अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, राजेंद्र माथुर, प्रमाण जोशी, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि।

 प्रश्न 16 किन्ही दो प्रमुख हिंदी अखबारों के नाम बताइए।
उत्तर जनसत्ता, पंजाब केसरी!

 

 

रेडियो


प्रश्न 17 - रेडियो का आविष्कार कब हुआ?
उत्तर 1895 में इटली के इंजीनियर जी. माकनी द्वारा।

 

 प्रश्न 18 विश्व का पहला रेडियो स्टेशन कब व कहाँ खुला?
उत्तर 1892 में अमेरिकी शहर पिट्सबर्ग, न्यूयार्क व शिकागो में विश्व के शुरुआती रेडियो स्टेशन खुले।

 

 प्रश्न 19 ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर 1936 ई. में। 

 

 प्रश्न 20 रेडियो का माध्यम क्या है?
उत्तर   ध्वनि।

 

 प्रश्न 21 एफ. एम. रेडियो की शुरुआत कब हुई?
उत्तर 1993 में।

 

 प्रश्न 22 रेडियो की पहुँच कितने प्रतिशत आबादी तक है?
उत्तर 96 प्रतिशत।

 

 प्रश्न 23 गाँधी जी ने रेडियो को अदभुत शक्ति क्यों कहा था?
उत्तर रेडियो की तात्कालिकता, घनिष्ठता व प्रभाव के कारण गाँधी जी ने इसे अद्भुत शक्ति कहा था।

 

 

 

टेलीविजन


प्रश्न 24 टेलीविजन में किन-किन माध्यमों का मिलन होता है?
उत्तर शब्द, ध्वनि व दृश्य।

 

 

प्रश्न 25 विश्व में टेलीविजन कार्यक्रम कब शुरू हुए?
उत्तर 1927 ई. में, अमेरिका।

 

 

प्रश्न 26 भारत में टी. वी. की शुरूआत कब हुई तथा इसका उददेश्य क्या था?
उत्तर भारत में टी.वी. की शुरूआत 15 सितंबर, 1959 को हुई। इसका उद्देश्य शिक्षा और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

 

 

प्रश्न 27 दूरदर्शन आकाशवाणी से कब अलग हुआ?
उत्तर 1 अप्रैल, 1976 से।

 

 

प्रश्न 28 पी. सी. जोशी समिति ने दूरदर्शन के कौन-कौन से उददेश्य बताए?
उत्तर पी. सी. जोशी समिति का गठन 1980 में इंदिरा गाँधी ने दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता को सुधारने के लिए किया था। इस कमेटी ने दूरदर्शन के निम्नलिखित उद्देश्य बताए

1.   सामाजिक परिवर्तन

2.   राष्ट्रीय एकता

3.   वैज्ञानिक चेतना का विकास

4.   परिवार कल्याण

5.   कृषि विकास

6.   पर्यावरण संरक्षण

7.   सामाजिक विकास

 

 

प्रश्न 29 आधुनिक टी.वी. चैनलों के नाम बताइए।
उत्तर सी.एन.एन. बी.बी.सी., आज तक, जी न्यूज आदि।

 

 

प्रश्न 30 अत्यधिक चैनलों के आने से क्या परिणाम हुआ?
उत्तर अत्यधिक चैनलों के आने से टेलीविजन समाचार को निष्पक्षता व ताजगी मिली, परंतु पत्रकारिता मूल्यों व नैतिकता का पतन हुआ।

 

 

 

 

सिनेमा

 

 

प्रश्न 31 सिनेमा का आविष्कार किसने किया?
उत्तर सिनेमा का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने 1883 में किथा।

 

 

प्रश्न 32 विश्व की सबसे पहली फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर द अराइवल ऑफ ट्रेन (1894, फ्रांस)।

 

 

प्रश्न 33 भारत में पहली मूक फिल्म किसने बनाई?
उत्तर भारत में पहली मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र’ (1913) दादा साहब फाल्के ने बनाई।

 

 

प्रश्न 34 भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर आलम आरा (1931)

 

 

प्रश्न 35 हिंदी के प्रसिदध फिल्मकार बताइए।
उत्तर पृथ्वीराज कपूर, महबूब खान, गुरुदत्त, सत्यजीत राय आदि।

 

 

प्रश्न 36 सत्तर के दशक तक भारतीय सिनेमा की विचारधारा। कैसी थी?
उत्तर प्रेम, फंतासी व कभी न हारने वाले सुपर नैचुरल हीरो की परिकल्पना।

 

 

प्रश्न 37 समानांतर सिनेमा क्या था?
उत्तर आठवें दशक में लोगों में जागरूकता फैलाने व यथार्थपरक जीवन को व्यक्त करने वाले सिनेमा को समानांतर सिनेमा कहा जाता था।

 

 

प्रश्न 38 समानांतर सिनेमा के प्रमुख फिल्मकार कौन-से थे?
उत्तर सत्यजित राय, श्याम बेनेगल, मृणाल सेन, एम. एस. संधू आदि।

 

 

प्रश्न 39 नवें दशक से हिंदी फिल्मों में कैसा स्वरूप ग्रहण किया?
उत्तर नवें दशक से हिंदी फिल्मों का केंद्र रोमांस, हिंसा, सेक्स व एक्शन हो गया। मुनाफा कमाना फिल्मकार का मुख्य उद्देश्य बन गया है।

 

 

प्रश्न 40 इंटरनेट क्या है?
उत्तर यह एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टी.वी., सिनेमा आदि सभी के गुण विद्यमान हैं।

 

 

प्रश्न 41 इंटरनेट से लाभ व हानियाँ बताइए।
उत्तर इंटरनेट से लाभ -

1.   इससे विश्वग्राम की अवधारणा मजबूत हुई है।

2.   इंटरनेट से संचार की नई संभावनाएँ जगी हैं।

3.   इससे शोधकर्ताओं व पढ़ने वालों के लिए अपार संसाधन उपलब्ध हुए हैं।

        इंटरनेट से हानियाँ -

1.   इससे अश्लीलता को बढ़ावा मिला है।

2.   इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

3.   बच्चों व युवाओं में अकेलापन बढ़ता जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ